फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आखिर दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर, ट्रेनों में चुराता था लैपटॉप और कीमती सामान, पूछताछ में खोलेगा बड़े राज

Tue, 29 Nov 2022 12:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

ट्रेनों में लैपटॉप और कीमती सामान चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर आखिर दबोचा गया। पुलिस ने उसके पास से दो लैपटॉप बरामद किए हैं। अब वह पूछताछ में बड़े राज खोलेगा।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर दबोचा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में यात्रियों के बैग चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर एहसान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी नजीबाबाद ने उसके पास से प्रतापगढ़ निवासी आशीष तिवारी का सफर के दौरान चोरी किया लैपटॉप सहित दो लैपटॉप और नगदी बरामद की है। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर एहसान संभल मुरादाबाद का रहने वाला है।  

विज्ञापन




जीआरपी नजीबाबाद द्वारा ट्रेनों में यात्रियों के बैग और कीमती सामान चोरी करने वाले एचौली हयातनगर, संभल निवासी शातिर अपराधी एहसान पुत्र जुम्मा को गिरफ्तार किया गया है। सीओ जीआरपी सहारनपुर डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने नजीबाबाद जीआरपी थाने के प्रभारी सुभाष तोमर, एसआई जगत सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर एहसान को नजीबाबाद स्टेशन से यात्रियों के सामान चोरी करने के प्रयास में पकड़ने की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने एहसान के पास से आवर्ती प्रतापगढ़ निवासी आशीष तिवारी का 25 नवंबर 2022 को गाजीपुर-प्रतापगढ़ के बीच यात्रा के दौरान पद्मावत ट्रेन से चुराया गया लैपटॉप सहित दो लैपटॉप और 2810 रुपये की नकदी बरामद की जाने की जानकारी दी।

इसके बाद जीआरपी पुलिस ने आशीष को उसका लैपटॉप और कागजात बरामद होने की जानकारी दी। वहीं पुलिस दूसरे लैपटॉप को उसके स्वामी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

सीओ के अनुसार ट्रेनों में यात्रियों का बैग आदि चोरी करने वाले शातिर अपराधी एहसान के खिलाफ जीआरपी मुरादाबाद में नौ मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें