फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी

Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला मैदान के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन ने शुक्रवार को बिजनौर शहर में कई जगह से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान जानी के चौराहे पर दुकानों के आगे से जेसीबी मशीन से टीन शेड के साथ दुकानों के आगे रखी भट्ठी तोड़ डाली। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही।  
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार की अगुवाई नगर पालिका की टीम ने रामलीला मैदान से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाना शुरू किया। थाने तक पुलिस ने अतिक्रमण ।  हटवाया। जानी के चौराहे पर काफी देर तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से दुकानों के आगे टिन शेड व भट्ठी तोड़ दी गई। दुकानों के आगे जितना अतिक्रमण था उस सभी को तोड़ दिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। व्यापारी अपनी दुकानों के आगे रखा सामान अंदर रखने लगे। कई जगह व्यापारी खुद     अतिक्रमण हटाने में जुट गए। मोहल्ला बुखारा में भी खूब अतिक्रमण हटाया गया। तमाम अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई कि अगर फिर से अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने का खर्च भी उनसे ही लिया जाएगा। एसडीएम व   सीओ के मुताबिक अतिक्रमण अभियान रोज चलेगा। किसी को    भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की    जाएगी। दुकानदार अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें