डायल 100 के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्ठी में लोगों से डायल 100 की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोगों से पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया। पुलिस लाइन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शुभारंभ करते हुए एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए जनता और पुलिस को आपस में मित्रवत व्यवहार कर सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से डायल 100 अस्तित्व में आई है, तब से प्रत्येक जनमानस को पहले से ज्यादा सुरक्षा मिली है।
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पुलिस का जनता को भी सहयोग करना चाहिए। ऐसा करने से एक दूसरे के प्रति विश्वसनीयता बनी रहेगी। इस अवसर पर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सिटी महेश कुमार, डायल 100 प्रभारी जगदीश सिंह, चंद्रप्रभा गौतम, ओमेंद्र तोमर, मुदित कुमार शर्मा, आसिम हुसैन, डॉ. धर्मवीर सिंह, शिक्षक पूनम चौधरी, इकबाल अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/