फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मनी जन्माष्टमी, मंदिरों में कम ही पहुंचे लोग

विज्ञापन
चांदपुर के मोहल्ला साहूवान स्थित जन्माष्टमी पर सजा श्री हनुमत धाम मंदिर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सादगी से मनी जन्माष्टमी, मंदिरों में कम ही पहुंचे लोग
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों पर सजावट की गई लेकिन कोरोना के चलते झांकियां नहीं सजाई गई। श्रद्धालुओं ने घरों में अपने बच्चों को राधा, कृष्णा के स्वरूप में सजाया।
महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया। मंदिरों में सजावट की गई। देवी देवताओं का
विज्ञापन

शृंगार कर नए वस्त्र पहनाए गए। श्रद्धालुओं ने अपने घर में ही लड्डू गोपाल का शृंगार कर नए वस्त्र पहनाए। उपवास रखा तथा घर में ही पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लड्डू गोपाल का भोग लगाया। मंदिरों में झांकियां नहीं सजाई गई। जिससे मंदिरों में झांकी देखने के लिए लोगों की लगने वाली भीड़ नहीं लगी। लोगों ने अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाया तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आनंद लिया। नगरपालिका द्वारा मंदिरों के आसपास सड़कों की साफ सफाई कराकर चूना डलवाया।
विज्ञापन

कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना की
राजा का ताजपुर/गोहावर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालु सुबह से ही श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचे और मंदिरों पर भजन कीर्तन किए गए। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर मंगलवार को भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया था। रात में सभी मंदिरों पर धार्मिक भजन बजाए गए। गोहावर क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन महोत्सव क्षेत्र के ग्रामों में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांव के मंदिरों को बिजली की झालरों व पुष्प मालाओं द्वारा सजाया गया। कई स्थानों पर मंदिरों में रामचरित्र मानस के अखंड पाठ का आयोजन हुआ। मंदिरों में भगवान कृष्ण स्वरूप आकृति को स्थापित द्वारा रामडोल का सृजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर लड्डू गोपाल को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर अपने परिवार व देश में बढ़ रही कोरोना बीमारी को रोकने व देश में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें