पांच एडीजे के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन
बिजनौर। हाईकोर्ट द्वारा एडीजे कोर्ट नंबर एक के न्यायाधीश संजीव पांडेय को प्रोन्नत कर डीजे रैंक में फैमिली कोर्ट का प्रधान न्यायाधीश बनाए जाने के बाद जिला जज जयश्री आहुजा ने बिजनौर के पांच एडीजे के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। डीजे द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में स्पेशल जज एससीएसटी सुनील कुमार को एडीजे कोर्ट नंबर वन, एडीजे कोर्ट नंबर तीन राजकुमार बंसल को स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट, स्पेशल जज इलैक्ट्रिसिटी एक्ट मनु कालिया को एडीजे कोर्ट नंबर तीन, एडीजे बृजेश कुमार शर्मा को स्पेशल जज इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, एडीजे बलजोर सिंह को एडीजे कोर्ट नंबर चार गैंगस्टर एक्ट व फैमिली कोर्ट के प्रधान जज रहे चंपत सिंह को एडीजे कोर्ट नंबर पांच का प्रभारी बनाया गया है।