फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी जन रसोई

विज्ञापन
नजीबाबाद की जनरसोई में सेवा करते समाजसेवी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी जन रसोई
विज्ञापन

नजीबाबाद। राहगीरों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए साप्ताहिक जनरसोई वरदान बन रही है। जनरसोई से प्रति सप्ताह 600 से अधिक लोग मात्र दो रुपये में एक वक्त का खाना खा रहे हैं।
विज्ञापन

श्री महाकाली सेवादल के प्रबंधक समाजसेवी कान्हा आकाश कर्णवाल द्वारा राहगीरों और आर्थिक रूप से कमजोरों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने की जनरसोई से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आकाश ने एक माह पूर्व रेलवे स्टेशन शिव मंदिर क्षेत्र में जनरसोई के माध्यम से मात्र दो रुपये में लोगों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने की मुहिम शुरू की थी। समाजसेवी डॉ.राजीव अरोड़ा, अंकित राजपूत, दीपक कर्णवाल, संजय कर्णवाल सेवक के रूप में जनरसोई के माध्यम से लोगों को भोजन कराने में मदद करते हैं। सोमवार को जनरसोई के माध्यम से समाजसेवी नीलम माहेश्वरी, मनीषा सैनी, भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, राजीव अरोड़ा ने लगभग 600 लोगों को जनरसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें