नगीना में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में एक दूसरे को पटखनी देते पहलवान। संवाद
नगीना (बिजनौर)। राष्ट्रीय विराट दंगल के सातवें दिन अलग-अलग शहरों के पहलवानों के बीच चार मुकाबले हुए। दो मुकाबलों में जम्मू के पहलवान जावेद गनी ने जीत हासिल की।
नगीना- रायपुर मार्ग पर चल रहे राष्ट्रीय विराट दंगल में बुधवार को पहला मुकाबला बनारस के काला कोबरा व नेपाल काठमांडू के मेवा थापा के बीच हुआ। काला कोबरा बनारस ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला बनारस के काला कोबरा पहलवान व जम्मू के जावेद गनी के बीच हुआ जिसमें जावेद ने जीत हासिल की।
तीसरा मुकाबला जम्मू के जावेद गनी व पंजाब के पवन के बीच हुआ। इसे भी जावेद ने जीत लिया। चौथा मुकाबला हनुमान गढ़ी के बाबा लाठी पहलवान व पटियाला के शेर खान के बीच हुआ, जिसमें बाबा लाठी ने जीत हासिल की।
कमेंट्री बाबर पहलवान ने की व रेफरी की भूमिका नबी ने निभाई। इस मौके पर आयोजक शहजाद पहलवान, मतलूब अहमद, शाहवेज अहमद, शेख सद्दन ठेकेदार, अंजार सैफी, शेख जमशेद, जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे।