फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन
जलालाबाद में कबड्डी टूर्नामेंट विजेता को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जलालाबाद ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
विज्ञापन

जलालाबाद। फ्रेंड्स क्लब जलालाबाद द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल जलालाबाद की टीम ने जीता।
जलालाबाद में हाजी शमीम, वकार आलम और शाहबुद्दीन की देखरेख में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन नगीना चेयरमैन पति खलीलुर्रहमान ने किया। पहला सेमीफाइनल बागपत और किरतपुर एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें किरतपुर ने बागपत को 12-8 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल चौरावाला मुजफ्फरनगर और फ्रेंड्स क्लब जलालाबाद के बीच खेला गया। जिसमें जलालाबाद ने 18-10 से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच फ्रेंड्स क्लब जलालाबाद और किरतपुर एकेडमी के बीच खेला गया। फ्रेंड्स क्लब जलालाबाद ने किरतपुर को 22-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बसपा नेता शाहनवाज खलील ने विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक होकर ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रेफरी की भूमिका अशरफ अली, बुद्धू कुरैशी ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. आजाद, अय्यूब राईन, हाजी तनवीर, नदीम खां, मो. रिजवान, वकार आलम, ओसामा, वसीम अहमद, मो. जीशान, फरीद अहमद, अतीक अहमद, जब्बार, अशरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें