फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने बनाई गंगा की धारा मोड़ने की रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने बनाई गंगा की धारा मोड़ने की रूपरेखा
विज्ञापन

बिजनौर। विदुरकुटी के विकास और पर्यटन से जोड़ने के लिए अफसरों ने बृहस्पतिवार को गंगा की धारा विदुर आश्रम के पास लाने की रणनीति बनाई और निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने चारों वेद और अन्य अफसरों ने प्राचीन ग्रंथ महात्मा विदुर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र को दान की। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि विदुर कुटी में प्रतिदिन साफ-सफाई के कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए। उन्होंने विदुर कुटी स्थित भवनों के निरीक्षण के दौरान उनका जीर्णोद्धार कराने तथा रंगाई पुताई के साथ स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि 28 सितंबर को संभावित राज्यपाल के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा और पूरा प्रशासनिक हमला बृहस्पतिवार को विदुरकुटी के पास गंगा खादर में पहुंचा। वहां उस जगह को देखा, जहां पहले गंगा की धारा बहती थी। दोबारा गंगा की धारा लाने की रणनीति अफसरों ने बनाई और वहां के लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद विदुर आश्रम का निरीक्षण किया। महात्मा विदुर प्राच्य अध्ययन केंद्र में कई अफसरों ने ग्रंथ और धार्मिक किताबें दान कीं। साथ ही डीएम ने यहां पर ऐसी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, जिससे यहां पर लोग इन प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन कर सकें। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय दारानगर के निरीक्षण में वहां पढ़ने वाले बच्चों से मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में बच्चों को मिलने वाली सामग्री के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने कहा कि स्वच्छता, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है। डीएम ने निर्माण कार्यों से संबंधित सभी अधिकारियों को गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन भगवान शरण, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीएफओ एम सम्मारन, बीएसए जयकरन यादव सहित अन्य प्रशासनिक तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें