फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पर्यावरण और प्रदूषण के प्रति दायित्वों का निर्वाह जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पर्यावरण और प्रदूषण के प्रति दायित्वों का निर्वाह जरूरी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। पर्यावरण शुद्धि और प्रदूषण से मुक्ति का होली पर्व पर संकल्प लिया गया। सत्यार्थ ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हर उत्सव पर मिट्टी का दीप प्रज्ज्वलित करने की परंपरा को सामाजिक और राष्ट्रीय परंपरा बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सत्यार्थ ग्रुप की ओर से नगर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर नजीबाबाद में प्रदूषण से मुक्ति और पर्यावरण की शुद्धि के लिए जन सहभागिता का संकल्पपत्र भरवाया गया। होली पर आयोजित पर्यावरण जागरुकता राष्ट्रीय व्याख्यान कार्यशाला में यमुनानगर हरियाणा से आए डॉ.सौरभ आर्य ने बदलते भौगोलिक परिवेश में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती चुनौतियों की चर्चा की। श्री सिद्घि विनायक मंदिर के पुजारी पंडित संजय डबराल, अध्यक्ष दिनेशचंद वर्मा, सुदेश कुमारी, डॉ.राहूल वर्मा, डॉ. देवकी नंदन वर्मा, राजेश भारद्वाज, सुरेशचंद भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें