फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी

Fri, 18 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में विद्युत निगम ने डिवीजन के सभी नगरों धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़, शेरकोट, सहसपुर और स्योहारा में 10 हजार से लेकर एक लाख तक बकाया नहीं जमा करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। अभी तक 24 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। 24 नवंबर तक लोग बिल जमा करा सकते हैं। नोटिस में हिदायत दी गई है कि वह निर्धारित समय में केंद्र सरकार की ओर से बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों को जमा कर अपनी बकाया जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि विद्युत निगम बिजली के बकायेदारों से सख्ती से पेश आएगा। सरकार ने निगम के बकायेदारों को बंद नोटों से बकाया जमा करने की छूट 24 नवंबर की रात 12 बजे तक के लिए दी है। इसके बाद यह छूट खत्म हो जाएगी। इसके बाद बकायेदारों को नई करेंसी से बकाया जमा करने को विवश होना पड़ेगा। निगम की ओर से सभी नगरों के 10 हजार से लेकर एक लाख तक और देहात में पांच हजार से लेकर 50  हजार तक के बकायेदारों को पुरानी करेंसी से बकाया जमा करने को नोटिस जारी हुए हैं। इनमें से देहात के करीब 21 हजार बकायेदार शामिल है। अब तक निगम नोटबंदी के पीरियड में 32 करोड़ की बकाया के सापेक्ष करीब दो करोड़ से ज्यादा बकाया जमा कर चुका है। निर्धारित तिथि के बाद बकाया नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें