फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लोहे का पाइप एचटी लाइन से टकराया, करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
बढ़ापुर में करंट से मरने वाले सोनू का फाइल फोटो। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
हैंडपंप के बोरिंग के दौरान हुआ हादसा, मजदूरी करने गया था युवक
विज्ञापन

बढ़ापुर। क्षेत्र के मोजा कोटजवाना में हैंडपंप के बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से टकरा गया। करंट लगने से ग्राम बासोंवाला निवासी मजदूर सोनू कुमार (32) की मौत हो गई।
गांव निवासी सोनू कुमार मंगलवार शाम गांव के ही हैंडपंप मिस्त्री के साथ मोजा कोटजवाना में हैंडपंप का बोरिंग करने गया था। काम करने के दौरान लोहे का पाइप निकालते समय वह ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से टकरा गया। करंट लगने से सोनू बेहोश हो गया। उसके साथी उपचार के लिए नगीना ले गए, जहां से गंभीर अवस्था देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में सोनू को उपचार के लिए नजीबाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी शव को ग्राम बासोवाला ले आए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से मृतक के परिजनों व गांव में शोक छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें