बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच करने आई टीम लौट गई है। टीम द्वारा तलब करने के बाद भी पूर्व लेखाधिकारी जांच के लिए बिजनौर नहीं आए। इसके चलते टीम ने उनकी स्थित संदिग्ध मानी थी।
एनएचएम में हुए तीन करोड़ 11 लाख के घोटाले के मामले में जांच के लिए लखनऊ से मिशन निदेशक की टीम आई थी। टीम ने पूर्व सीएमओ डॉ. एमएम अग्रवाल व पूर्व लेखाधिकारी पंकज कुमार को तलब किया था। पूर्व सीएमओ ने तो टीम को जांच में सहयोग देते हुए अपने बयान दर्ज कराए थे। हालांकि पूर्व लेखाधिकारी ने जांच के लिए बिजनौर नहीं आए।
मिशन निदेशक की टीम ने इस मामले में पूर्व लेखाधिकारी की स्थिति संदिग्ध मानी है। मिशन निदेशक की टीम पूर्व लेखाधिकारी से बिना पूछताछ किए ही लखनऊ लौट गई। ज्ञात हो कि इस मामले में चार कंपनियों को बिना कोई सामान लिए तीन करोड़ 11 लाख का भुगतान किया था। कभी पहले इन चार कंपनियों से कोई लेनदेन भी नहीं हुआ था।