फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में घोटाले जांच को लखनऊ से आएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच टीम आज पहुंच सकती है बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग घोटालों को लेकर पहले ही से ही बदनाम रहा है। अब फिर से विभाग में भुगतान को लेकर की गई गड़बड़ी पकड़ में आ चुकी है। शुरूआती जांच हो चुकी है। अब लखनऊ से जांच टीम जिले में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की पत्रावलियों को खंगालेगी। जांच टीम आने की खबर से ही महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उधर कई मदों का भुगतान लेने वाली फर्म की कटघरे में आ सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में अलग अलग पटल पर फाइलों को दुरुस्त करने का काम चलता रहा। फाइलों में कमियों को ढूंढकर ठीक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। हालांकि पकड़ में आ चुकी गड़बड़ी पर अब पर्दा डाला नहीं जा सकता। बता दें कि आज मंगलवार को लखनऊ से एक जांच टीम जिले में पहुंचेगी, जिसे स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ी की जांच करनी है। यूं तो पहले भी जांच की जा चुकी है लेकिन अबकी बार की जांच महकमे पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि पिछले महीने ह़ुई शुरुआती जांच में जीएसटी की चोरी करना पकड़ में आ चुका है। इसके अलावा गाड़ियों के भुगतान में भी तमाम नियमों को ताक पर रख दिया गया था। नियमों के अनुसार जिन गाड़ियों की सेवा ली जा रही है, उनमें जीपीएस लगा होना जरूरी थी। बिना जीपीएस लगवाए ही बिलों का भुगतान किया गया। ऐसे में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं गाड़ी कागजों में तो नहीं दौड़ती रही। हालांकि जांच के बाद गड़बड़ी की तस्वीर पहले से ज्यादा साफ हो जाएगी। जांच में गड़बड़ी सही मिली तो कई अधिकारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें