फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तालिब और उसके भाइयों की संपत्ति की जांच शुरू

विज्ञापन
बिजनौर में खालिद की आरा मशीन की जांच करते अ​धिकारी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
- रोबिन चौधरी की प्रभारी मंत्री से शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन
विज्ञापन

- आरा मशीनों का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में करीब 20 दिन पहले गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिकायत की। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने आरोपियों की संपत्तियों की जांच शुरू की। आरा मशीन का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके दस्तावेज पूरे नहीं मिले।

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने खालिद, तालिब, आबिद पुत्र ताहिर आदि की शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने जिले में आरा मशीन, प्लाई फैक्टरी, फर्नीचर शोरूम, मार्बल शोरूम, हार्डवेयर शोरूम संबंधी अवैध कारोबार एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच डीएम ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को सौंपी। बृहस्पतिवार को इस संबंध में एसडीएम (न्यायिक) ने संबंधित व्यक्ति की शहर के मछली बाजार, निकट काली मंदिर, चांदपुर रोड पर स्थित आरा मशीनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरा मशीन संचालन के लिए आवश्यक अभिलेख अधूरे पाए गए। इन आरा मशीनों में अनियमितता की संभावना की विस्तृत जांच के लिए प्रभागीय निदेशक, बिजनौर को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला चाहशीरीं बिजनौर में कब्रिस्तान पर कब्जे को लेकर एसडीएम (न्यायिक) ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के समय कब्रिस्तान पर वकार, गौस मोहम्मद, सुल्तान, राहत नामक व्यक्तियों का कब्जा पाया। टीम के अनुसार प्रथम दृष्टया में यह भूमि कब्रिस्तान की है। सही तथ्यों की पुष्टि के लिए तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वह दो दिनों के भीतर जांच करें। ताकि, कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें