फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान की बेटी हूं : सलमा

Sat, 05 Sep 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मशहूर फिल्म निकाह में नीलोफर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सलमा आगा का कहना है कि उनका पाकिस्तान से कभी कोई वास्ता नहीं रहा। फिर भी उन्हें पाकिस्तानी कहा जाता है। उनका पूरा परिवार पंजाब के अमृतसर में जन्मा है। वह हिंदुस्तान की बेटी हैं। निकाह फिल्म महज 15 साल की उम्र में नीलोफर का किरदार निभाया था।
विज्ञापन


बिजनौर में आयोजित आलमी मुशायरे में शिरकत करने आईं अभिनेत्री सलमा आगा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष फरीद अहमद के आवास पर कहा कि  उनका पाकिस्तान से कोई वास्ता नहीं रहा है। वह पाकिस्तान की नहीं हैं। फिर न जाने क्यों उन्हें पाकिस्तानी कहकर प्रचारित किया जाता है।

उनकी मां और वह पंजाब के अमृतसर में पैदा हुईं। नाना, दादा-दादी का भी अमृतसर से ही ताल्लुक रहा है। बॉलीवुड में उनकी यह चौथी पीढ़ी है। पहली फिल्म हीर-रांझा में हीर का किरदार निभाने वाले जुगल किशोर उनके नाना थे। फिल्म अभिनेत्री अनवर बेगम पृथ्वीराज कपूर की रिश्तेदार थीं। पांच साल की उम्र से ही उन्हें अभिनय व गाने का शौक है।
विज्ञापन


निकाह फिल्म के बाद उन्होंने पाकिस्तान, थाईलैंड, बांग्लादेश में 40 फिल्में कीं। मुंबई में उनका बचपन बीता। भारत की तरह पाकिस्तान के लोग भी उन्हें प्यार करते हैं। सलमा आगा ने बताया कि उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। फिल्मों के टाइटल सांग भी लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें