फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर चौराहों का होगा कायाकल्प, गड्ढ़ामुक्त सड़कों का मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर चौराहों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर के चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही शहर की सड़कों को भी गड्ढ़ा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिकाएं लग गई हैं। स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

इस बार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाई जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा इस साल को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले भर के चौराहों को विशेष तौर से सजाया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर खास तोहफा भी दिया जाएगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जाएगा। नगर पालिकाओं को इस अभियान में जुटने के लिए निर्देश भी दिया गया है। चाहे मुख्य सड़क हो या गली-मोहल्लों की इन सड़कों के गड्ढ़े भरे जाएंगे। शास्त्री चौक से लेकर प्रदर्शनी मैदान की सड़क का जिला प्रशासन मुख्य रूप से ध्यान रखेगा। सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों को भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें