फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को होगा शहीद की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
15 को होगा शहीद की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सिकंदराबाद उर्फ सिकंदरी गांव में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद उर्फ सिकंदरी में शहीद हुए अरुण कुमार की प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर अपराह्न चार बजे कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि साकेंद्र प्रताप जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी, विधायक पति ऐश्वर्या चौधरी, जिला अध्यक्ष बीजेपी सुभाष वाल्मीकि, पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बिजनौर कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रवासियों द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शहीद अरुण कुमार के भाई भूपेंद्र कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इसी अवसर पर क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दौड़ प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें