फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनुदेशक विद्यार्थियों को देंगे रोजगारपरक व तकनीकी ज्ञान

Tue, 30 Sep 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा भी प्राप्त करेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा पहले चरण में आईटीआई उत्तीर्ण करीब 32 अनुदेशक रखे जाएंगे। इनका चयन लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के तहत तकनीकी ज्ञान का पाठ पढ़ाने को इन अनुदेशक की तैनाती होगी।
विज्ञापन

जनपद में 2110 परिषदीय विद्यालय संचालित है। बेसिक स्कूलाें में शिक्षा का अच्छा वातावरण बनने, छात्रों की संख्या में इजाफा करने को कई पहल शुरू हुई हैं। प्री-प्राइमरी स्तर पर ईसीसीई एजुकेटर रखे जा रहे हैं। वहीं प्रारंभ से रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग करीब 32 तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती कर रहा है। इन विद्यालयों को कौशल केंद्रों (स्किल हब) के रूप में विकसित किया जाएगा।
जिला समन्वयक लियाकत अली ने बताया कि लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के तहत पहले चरण में जिले के 32 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के साथ 15 पीएमश्री विद्यालयों में चयन होगा। इन विद्यालयों में प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इसमें अध्यापक एवं प्रशिक्षक की ओर से विद्यालय के छात्रों को चार ट्रेडों इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एन्वायरमेंट, एग्रीकल्चर नर्सरी एवं गार्डनिंग और होम एंड हेल्थ के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि तकनीकी अनुदेशकों की आउट सोर्सिंग के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें