संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महीनेभर तक जागरुकता अभियान चलाने के बाद पुलिस की ओर से शनिवार को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। बाइक सवारों को हेलमेट भी वितरित किए गए।
शनिवार को यातायात माह के अंतिम दिन शक्ति चौराहा पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने वाहन चालकों को जागरुक किया। इसके साथ ही एसपी सिटी संजीव वाजपेयी और शिव सेना जिला प्रमुख वीर सिंह ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाएं।
यातायात सीओ राकेश वशिष्ठ, सीओ अजीत रौरिया, शहर कोतवाल उदय प्रताप सिंह, यातायात प्रभारी रवि नैन, एस आई तेजपाल सिंह, नितिन मलिक आदि मौजूद रहे।
यातायात माह में 14 हजार वाहनों के चालान : चल रहे यातायात माह में नियमों का उल्लंघन करने पर 14112 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस के अनुसार चालकों से 18 लाख 32 हजार 600 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
दोपहिया वाहनों को जुगाड़ बनाकर माल ढोने वाले 52 वाहनों को सीज किया गया है। ओवर स्पीड में चलने वाले 315 वाहनों को पकड़कर उनके चालान किए हैं। सड़क किनारे खड़े मिले 70 ट्रक और 75 डग्गामार वाहनों के भी चालान कर जुर्माना वसूला गया।