संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर । रानी बाग चौकी के प्रभारी दरोगा राजेश सिंह ने मुरादाबाद मार्ग स्थित गेस्ट हाउस के नौकर को थप्पड़ मार दिए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी अभिषेक झा ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सीओ धामपुर को सौंपी गई है।
वायरल हुई वीडियो दरोगा गेस्ट हाउस के गेट को खुलवाकर अंदर प्रवेश करता है और वहां तैनात नौकर से कुछ बात करता है। इसी दौरीान दरोगा उसको थप्पड़ से जड़ देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा का विषय बना है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया इस गेस्ट हाउस में दुष्कर्म की एक घटना घटित हुई है। इसकी पुलिस जानकारी करने के लिए गई थी।
यदि दुष्कर्म की घटना सही पाई जाती है तो न केवल गेस्ट हाउस को सील किया जाएगा, बल्कि उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसपी ने इस मामले में दरोगा राजेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ धामपुर को सौंपी गई है।