जलालाबाद के पशु कान्हा आश्रय स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
गोशाला की रंगाई-पुताई के दिए निर्देश
जलालाबाद। कान्हा पशु आश्रय स्थल पर जल्द ही आकर्षक चित्रकारी उकेरी जाएगी। एसडीएम ने जलालाबाद स्थित गोशाला का निरीक्षण कर ईओ को रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम परमानंद झा ने तहसीलदार न्यायिक चंद्रकांता के साथ जलालाबाद की गोशाला कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में मौजूद 97 गायों के स्वास्थ्य और उनके चारे की उपलब्धता की जानकारी की। ईओ हरिनारायण सिंह को गोशाला में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और रंगाई पुताई का कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार न्यायिक चंद्रकांता ने ईओ को गायों और गोवंशों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और पशु चिकित्सक द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच कराने की निर्देश दिए। ईओ हरिनारायण सिंह ने बताया कि गोशाला की दिवारों पर पेड़-पौधें, गायों के आकृषक चित्रों सहित संस्कृत में कई स्लोगन और मंत्र उकेरे जाएंगे। ईओ ने बताया कि गोशाला में गायों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था है। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक नूरेनअली, नगर पंचायत कर्मचारी नईम अहमद, गोशाला कर्मचारी मनजीत, आशु, अरुण आदि मौजूद रहे।