फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चौपाल लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार ने सोमवार को तीन गांवों में चौपाल लगाई। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कुमार ने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चौपाल को संबोधित करते हुए लवकुश कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान, छात्र, व्यापारी, उद्योग और मजदूर समेत विभिन्न वर्गों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। पात्र लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और आवास योजनाओं समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की। साथ ही उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करने को कहा। कुमार ने यह भी बताया कि सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
लवकुश कुमार ने कहा कि पूर्व की सरकारों में व्यापारियों से रंगदारी मांगने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते थे। अब ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा कानून व्यवस्था में किए गए सुधारों पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील सहरावत, एडीओ बाबूराम, ग्राम पंचायत सचिव सचिन और अजेन्द्र कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें