फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनाैर के विक्रांत की कप्तानी में भारत ने जीती हाॅकी श्रृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के युवा हॉकी खिलाड़ी विक्रांत सिंह की कप्तानी में भारत ने नीदरलैंड में तीन मैचों की हाॅकी श्रृंखला 2-1 से जीती। 23 से 31 अक्तूबर तक आयोजित श्रृंखला के लिए विक्रांत का चयन हुआ था। बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें हाकी टीम का कप्तान चुना गया था।
नीदरलैंड के सोस्ट शहर में आयोजित पहले मैच में भारत ने नीदर लैंड को 3-2, कैंपोंग शहर में दूसरा मैच में नीदरलैंड ने भारत को 4-1 और सचारउइज्ड शहर में तीसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान विहार काॅलोनी निवासी राजपाल सिंह के पुत्र गोलकीपर विक्रांत सिंह वर्तमान में सांई हास्टल दिल्ली में हाकी के गुर सीख रहे है। वह 19 वर्षीय विक्रांत का सोनीपत में आयोजित नेशनल सेंटर आफ एक्सिलेसी कैंप में चयन हुआ। भारत की जीत में विक्रांत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला क्रीड़ा धिकारी राजकुमार, हॉकी कोच चित्रा चौहान, सीनियर हाकी खिलाड़ी खालिद इसरार, विकल महर्षि आदि ने मिठाई खिला कर स्वागत किया। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें