फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम बढ़ा

Mon, 16 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर ‌जिले में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। तापमान के उतार-चढ़ाव से लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई है। सोमवार को ओलावृष्टि, बूंदाबांदी और हवा के झोंकों ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। बादलों और ठंडी हवा के झोंकों ने दिनभर मौसम में ठंडक बनाए रखी। बादलों के छाने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर आ गई हैं। दलहन की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के साथ ही हवा के तेज झोंके चलने शुरू हो गए। करीब दस मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बिजनौर में रामलीला मैदान के पास बहुत कम समय के लिए ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद  दिनभर बादल छाए रहे। धूप निकली तो उसमें गर्माहट नहीं थी। पूरा दिन यही हाल रहा। मौसम ठंडा होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार को जिले का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बादलों को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर आ गई हैं। बीते हफ्ते ही काफी बारिश हो चुकी है। किसान हुकम सिंह, जयकार सिंह, खलील के अनुसार अगर और बारिश पड़ती है तो यह सरसों व चने की फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगी। बारिश से गन्ने की छिलाई भी प्रभावित हो जाएगी। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें