फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, लगातार चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, लगातार चेकिंग
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तराखंड सीमा और जिले के दूसरे बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर 35 बैरियर लगाकर स्टेटिक टीम लगातार चेकिंग कर रही है। जिले अंदर भी लिंक मार्गों को आपस में जोड़ने वाले तिराहों और चौराहों पर भी निगरानी की जा रही है। खासकर कार और अन्य चार पहिया वाहनों की तलाशी हो रही है। स्टेटिक टीम अब तक 12 लाख रुपये बरामद कर राजकोष में जमा करा चुकी है। शराब की तस्करी पर भी सख्त निगाह है।
उत्तराखंड बॉर्डर के बैरियर पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। जिससे कड़ी निगरानी और रिकार्डिंग भी हो सके। मुख्य सड़क के अलावा छोटे रास्तों पर भी चेकिंग की जा रही है। बार्डर पर अपराधियों की आवाजाही रोकने, शराब की तस्करी और नगदी की आवाजाही को रोकने के लिए टीम मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी दिनभर अलग अलग बैरियर और नाकेबंदी पर चेकिंग चलती रही। बिजनौर से नगीना रोड पर ही चार स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी।
बॉर्डर पर लगे हैं 35 बैरियर
बिजनौर में अलग अलग बॉर्डर पर 35 बैरियर लगे हुए हैं। जिनमें उत्तराखंड की तरफ जाने वाले सभी रास्ते शामिल है। इसके अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ और मुजफ्फरनगर के बार्डर पर भी बैरियर बनाए गए हैं। जिन पर चुनाव होने तक सघन चेकिंग रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें