फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल बिजनौर शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन 19-44-47

विज्ञापन
बिजनौर में मतदान दिवस के लिए बनाया गया ट्रैफिक डायर्वजन नक्शा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आज जिला मुख्यालय पर डायवर्ट रहेगा यातायात
विज्ञापन

बिजनौर। मतदान कराने के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना की जानी हैं। जिसके चलते रविवार को सुबह से ही बिजनौर जिला मुख्यालय पर यातायात की व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इसके अलावा सोमवार को भी कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है और इसके नक्शे भी तैयार किए हैं।
आज रविवार को बिजनौर शहर में तीन जगहों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाएगा। जिसके लिए एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के निर्देश पर शनिवार कोर ही ट्रैफिक डायवर्जन का नक्शा तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन

आज चक्कर रोड से निकलेगा ट्रैफिक
नगीना रोड से आने वाला ट्रैफिक चक्कर चौराहे से सेंट मेरी चौराहा होते हुए मंडावर रोड चौराहे से शहर में प्रवेश करेगा। फिर जजी पर पहुंचेगा। नजीबाबाद रोड का ट्रैफिक भी सेंट मेरी चौराहे से चक्कर रोड होते हुए मंडावर रोड चौराहे पर पहुंचकर शहर में प्रवेश करेगा। मेरठ की तरफ से आना वाला ट्रैफिक भी चक्कर रोड होते हुए मंडावर रोड चौराहे से शहर में आएगा। इस ट्रैफिक को यहीं से निकाला जाएगा।
नगीना, नजीबाबाद और मेरठ रोड से शहर में सीधे नहीं होगी एंट्री
बिजनौर शहर में नगीना रोड पर रेलवे फाटक से चक्कर चौराहे तक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। नजीबाबाद रोड पर भी शक्ति चौराहे से सेंट मैरीज चौराहे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मेरठ रोड पर भी नुमाइश ग्राउंड चौराहे से मित्तल पेट्रोल पंप तक वाहनों के आने जाने पर रोक रहेगी। यहां से सिर्फ पोलिंग पार्टियों के वाहन ही आ जा सकेंगे।
14 फरवरी की शाम बंद रहेगी चक्कर रोड
14 फरवरी की शाम मतदान खत्म होने के बाद चक्कर रोड पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। चक्कर रोड को सिर्फ पोलिंग पार्टियों के वाहनों के लिए ही रिजर्व रखा जाएगा। शाम सात बजे से पोलिंग पार्टियों के वाहनों के अलावा अन्य किसी वाहन को चक्कर रोड से नहीं निकाला जाएगा। बता दें कि पोलिंग पार्टी नजीबाबाद रोड पर ईवीएम जमा करेंगी। ऐसे में जाम से बचने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

कल नजीबाबाद रोड भी होगी डायवर्ट
मतदान के दिन यानि कल नजीबाबाद की ओर आने जाने वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नजीबाबाद से बिजनौर आने वाले वाहन वाया मंडावर होकर आएंगे। इन्हें किरतपुर से भी डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अगर कोई वाहन आता है तो पेदा के पास से उन्हें मंडावर रोड की तरफ भेज दिया जाएगा।
रविवार का डायवर्जन
-नगीना रोड से आने वाले वाहन चक्कर रोड होते हुए मंडावर चौराहे से जजी चौक होते हुए आएंगे जाएंगे
- नजीबाबाद से आने वाले वाहन सेंट मेरी चौराहे से मंडावर रोड की तरफ मुड़ जाएंगे चक्कर रोड होते हुए जजी से आएंगे जाएंगे।
-मेरठ की तरफ से आने वाले वाहन मित्तल पेट्रोल पंप से चक्कर रोड होते हुए मंडावर चौराहे से जजी चौक की तरफ आएंगे जाएंगे।
सोमवार को यह रहेगा डायवर्जन
-चांदपुर नूरपुर से आने वाले भारी वाहन ट्रकों को शाम छह बजे ही नूरपुर और हल्दौर में रोक लिया जाएगा। छोटे वाहन सीधे शहर में प्रवेश करेंगे।
- नजीबाबाद से आने वाले वाहन वाया मंडावर होते हुए आएंगे जाएंगे
- किरतपुर से आने वाले वाहन पेदा के पास से मंडावर रोड की तरफ मोड़े जाएंगे।
- मेरठ की तरफ से आने वाले वाहन बस या कार सीधे शहर में प्रवेश करेंगे
नोट:: मतदान वाले दिन बिजनौर शहर में चक्कर रोड शाम छह बजे से बंद करते हुए रिजर्व रखी जाएगी। चक्कर रोड पर केवल पोलिंग पार्टियों के वाहन ही आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें