फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग में हार गया ‘तंत्र’

Fri, 13 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में आखिरकार वो ही हुआ जिसे कभी नकारा नहीं जा सकता। मुर्दे में जान फूंकने के लिए की जा रही तांत्रिक क्रियाएं मौत के सामने हार गई। तमाम झाड़ फूंक की क्रियाएं भी वृद्घ को जिंदा नहीं कर सकीं। आखिर में परिजनों का भी तांत्रिक क्रियाओं से विश्वास टूटा और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



बता दें कि नगर के एक मोहल्ले में एक वृद्घ की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वृद्घ भी मरने से पहले तांत्रिक क्रियाएं करता था। उसके पास भी झाड़ फूंक कराने वालों की भीड़ लगी रहती थी। इसलिए उसका परिवार पूरी तरह से अंधविश्वास में डूबा हुुआ था। एक साल पहले वृद्घ ने अपने मृत बेटे को जिंदा करने के लिए आसपास के तांत्रिकों को बुलाया था, लेकिन तब भी बेटे बेटे को जिंदगी नहीं दे पाया था।

अब वृद्घ की मौत के बाद उसके परिजनों ने भी उसे जिंदा करने के लिए फिर से झाड़ फूंक का सहारा लिया था। दो दिन से बंद कमरे में शव पर विभिन्न तांत्रिक क्रियाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। मगर, सभी तंत्र क्रियाओं के मौत के आगे धरी की धरी रह गईं। शुक्रवार की दुपहर परिजनों ने वृद्घ का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें