फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों और संपर्क मार्गों में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। वर्षा से नगर क्षेत्र के अनेक मकानों और संपर्क मार्गों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अनेक मकानों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में प्रात: लगभग छह बजे तेज वर्षा होने से नगर के कई क्षेत्रों में संपर्क मार्गों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, हवेलीतला क्षेत्र के अनेक मकानों में भी पानी प्रवेश करने से घरेलू सामान पानी में डूब गया। करीब दो घंटे तक रुक रुक कर हुई वर्षा ने नगर पालिका परिषद के नालों की तलछट सफाई अभियान की पोल खोल दी। नगर पालिका परिषद की ओर से हर वर्ष नालों की तलछट सफाई की जाती है। हाल ही में नगर पालिका परिषद द्वारा नालों की सफाई के लिए चलाए गए अभियान में नालों की तलछट सफाई न किए जाने से पहली वर्षा से जगह-जगह पानी भर गया। नगर क्षेत्र में वर्षा से जल भराव का मुख्य कारण जल निकासी से जुड़े तातारपुर लालू क्षेत्र में जिला पंचायत क्षेत्र से बने नाले संकरे होने और अवैध निर्माण हैं।
मात्र दो घंटे हुई 78.4 मिमी वर्षा
नजीबाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज मौसम वेदशाला की रिपोर्ट के अनुसार नजीबाबाद में रविवार को दो घंटों में भारी वर्षा हुई। प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार प्रात: छह से आठ बजे के बीच 78.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह वर्षा अब तक के मौसम की सर्वाधिक वर्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें