फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच लोगों ने मस्जिदों में पढ़ी ईद की नमाज

विज्ञापन
मंडावली में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज मस्जिद में अदा करते लोग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में नगर की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। अधिकांश मुस्लिमों ने घर पर नमाज पढ़कर जानवरों की परंपरागत कुर्बानियां दीं।
विज्ञापन

नगर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मो.ईसा के साथ पांच लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। नगर की अन्य मस्जिदों में भी शासन की गाइड लाइन के अनुसार पांच-पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, एसएसआई राजीव चौधरी ने बुधवार की तड़के से ही क्षेत्र में गश्त कर जामा मस्जिद सहित क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर निगरानी रखी। जलालाबाद में भी जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। नगर की आबादी से जुड़े रम्मनवाला क्षेत्र में ईदगाह पर सवेरे से ही पुलिसकर्मी तैनात रहे। उलेमा ने पहले ही लोगों से कोरोना संक्रमण के चलते शासन की गाइड लाइन का पालन करने और ईदगाह पर सार्वजनिक नमाज न होने की मुस्लिमों को जानकारी दी थी।
नांगलसोती/मंडावली। नगर पंचायत साहनपुर, समीपुर ईदगाह सहित तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ईदगाह पर सवेरे से ही ईद-उल-अजहा की नमाज को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी ईदगाह पर सार्वजनिक नमाज पर प्रशासन की रोक के चलते नमाज नहीं हुई। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, नांगलसोती थानाध्यक्ष संजय पांचाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र की ईदगाह और मस्जिदों पर पैनी निगाह रखी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पांच-पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। शेष ने घर पर ही रहकर ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी और जानवरों की परंपरागत कुर्बानियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें