निशा के परिजनों से बात करते विधायक सुशांत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
हरेवली में ग्राम परमावाला निवासी जीएनएम की छात्रा निशा हत्याकांड के मामले में रविवार को विधायक सुशांत सिंह उसके परिजनों ने मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान ग्रामीण नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शेरकोट थाने के एसओ से उलझ गए। विधायक ने ग्रामीणों को शांत कर एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांव परमावाला निवासी 22 वर्षीय निशा चांदपुर के गांव के दरबाड़ा में दो वर्षीय जीएनएम का कोर्स रही थी। इस दौरान शेरकोट थाने के गांव कंदला आराजी निवासी लवप्रीत सिंह ने उसने कोर्ट मैरिज कर ली। दो सप्ताह पहले उसका धड़ गांव कंदला के तालाब के पास और सिर नगीना थाने के हुरनंगला गांव के नाले से मिला था। इस मामले में मृतका के पिता इंदराम सैनी ने पति लवप्रीत सहित पांच के खिलाफ पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट कायम कराई थी। मगर, पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल है। रविवार को विधायक सुशांत कुमार मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे तो उनके सामने ही ग्रामीणों ने एसओ पंकज तोमर पर आरोपियों से मिलीभगत कर बचाव करने के आरोप लगाए। इन आरोपों को सुन एसओ भड़क गए। एसओ ने अपने बचाव में सफाई देने का प्रयास किया। पर ग्रामीणों उनकी एक नहीं सुनी। इस दौरान एसओ और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक भी हुई। अन्य पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर एसओ को किसी तरह से खामोश किया। ग्रामीणों की सुनने के बाद विधायक ने एसओ को फटकार लगाई। निशा हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। विधायक कुमार ने परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर मृतका के पिता इंदिराम सिंह सैनी, होराम सिंह, ऋषि राम, प्रवेश कुमार, सरोज देवी, प्रेमवती, सुनीता, धर्मवती, पूनम, शिवानी मौजूद रहे।