मृतक अभिषेक शर्मा का फाइल फोटो स्रोत परिजन
बिजनौर, धामपुर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर तरकौला निवासी अभिषेक शर्मा (21) की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने अलंकार ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद वर्मा, प्रमोद वर्मा के दो पुत्रों, पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ साजिश के तहत हत्या किए जाने की रिपोर्ट कायम कराई है।
अभिषेक के पिता गुड्डू शर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र अभिषेक शर्मा धामपुर में अलंकार ज्वेलर्स के यहां नौकरी करता था। प्रतिदिन की भांति 24 जनवरी को वह काम करने के लिए गया था। आरोप है कि अभिषेक शर्मा को अलंकार ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद वर्मा, प्रमोद के दो पुत्रों ,प्रमोद की पत्नी व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उसके पुत्र को दुकान के ऊपर बने कमरे के अंदर ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। जिससे अभिषेक शर्मा की मौके पर मौत हुई है।
n मृतक की अंगुली से मोबाइल को क्यों खोलने की फिराक में था युवक को दोस्त : मृतक के पिता गुड्डू शर्मा ने बताया कि जब उसके पुत्र की मौत हो गई तो मोहल्ला बाड़वान निवासी एक युवक जो उसके पुत्र का दोस्त था। घटना के बाद उस युवक ने अभिषेक का मोबाइल फोन अपने पास रख रीसेट करने का प्रयास किया। इसका पता तब लगा कि जब आरोपी युवक मृतक की अंगुली से लॉक लगे मोबाइल को खोलने का प्रयास कर रहा था।
इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने ऐसा करते देख लिया और उससे मोबाइल छीन कर अपने पास रख लिया और बाद में जांच के लिए पुलिस को दे दिया। उनका कहना है आरोपी युवक ऐसा क्यों करने की फिराक में था।