फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत के लिए इमाम हुसैन ने दी कुर्बानी : मौलाना कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंसानियत के लिए इमाम हुसैन ने दी कुर्बानी : मौलाना कमाल
विज्ञापन

बिजनौर। यौम ए आशूरा की मजलिस शुक्रवार को मोहल्ला बुखारा स्थित इमामबाड़ा में बरपा की गई। मजलिस में कोरोना गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। मौलाना कमाल ताहिर ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन की कुर्बानी मानवीय इतिहास की अजीम कुर्बानी है। यह कुर्बानी किसी धर्म या मजहब के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण इंसानियत के लिए थी।
विज्ञापन

आशूरा इन्हीं शहीदों की यादगार है। इमाम हुसैन की कुर्बानी हमें जुल्म से नफरत और मजलूम से मोहब्बत करने का संदेश देती है। इमाम हुसैन ने करबला में अपने परिवार व साथियों को सच्चाई की हिफाजत में कुर्बान कर दिया। मजलिस में मरसिया ख्वानी शबीउल हसन, अहमद रजा व मंजर हुसैन ने, नोहा ख्वानी मंजर हसन, लख्ते हसन, कामरान ताहिर, सलमान ताहिर ने की। अली अब्बास ने इमाम हुसैन की याद में कलाम पेश किया। मकतबे इमामिया में भी मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना निहाल हैदर व मौलाना खुर्शीद अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। मजलिस में हसन जाफर, अली अब्बास, कमर अब्बास, मुजाहिद हसन, मोहम्मद हैदर, रईस हैदर, नसीर अब्बास, अजहर हसनैन, अहसन नवाब, अफरोज नकवी, मोहसिफ हसन, तनवीर रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें