फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पेट्रोल पंप पर मारा छापा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
नूरपुर में मुरादाबाद रोड पर लगा अवैध पेट्रोल पंप। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अवैध पेट्रोल पंप पर मारा छापा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नूरपुर। स्टेट हाईवे पर चल रहे अवैध पेट्रोल पंप पर आपूर्ति विभाग ने छापा मारा। जिसमें बायो डीजल के नाम पर मशीन लगाकर हाई स्पीड डीजल की बिक्री होती मिली। टीम ने भूमिगत टैंक में भरा हजारों लीटर अपमिश्रित डीजल पकड़ा है। मामले में आपूर्ति विभाग की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नूरपुर में मुरादाबाद मार्ग पर कस्बे के कुछ दूर करीब छह माह पहले एक पेट्रोल पंप शुरू हुआ था। चौधरी इंडीजेल के नाम से संचालित किए जा रहे इस पेट्रोल पंप पर डीजल बिक्री के लिए दो मशीन लगाई गई थीं। बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य व आपूर्ति विभाग की टीम ने उक्त पेट्रोल पंप पर छापा मारा। मौके पर सेल्समैन पंकज निवासी मथुरा ने पूछताछ में बताया कि उक्त पंप नूरपुर के मोहल्ला रविदासनगर निवासी नसरीन के नाम है। मौके से टीम को जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2018 में बायो डीजल की बिक्री के लिए दिया गया अनापत्ति प्रमाणपत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर भूमिगत दबे 25 हजार लीटर क्षमता के टैंक में अपमिश्रित डीजल भरा मिला। पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार के अनुसार पेट्रोल पंप पर दो मशीन लगाकर हाई स्पीड डीजल बिक्री की जा रही थी। पूर्ति निरीक्षक की ओर से इस मामले में जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पंप स्वामी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। नूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें