फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: खाली प्लाॅट में खोदाई के दौरान मिले सौ साल पुराने ब्रिटिश कालीन सिक्के, बच्चे लेकर फरार

Wed, 20 Jan 2021 08:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

- मोहल्ला मेन बाजार में खाली पडे़ प्लाट की हो रही थी खोदाई
- मजदूर और वहां खेल रहे बच्चे उठा ले गए सन 1918 के  सिक्के
विज्ञापन
पुराने सिक्के-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश केे बिजनौर जनपद में मेन बाजार में खाली पड़े एक प्लाॅट की खोदाई के दौरान मजदूरों व वहां खेल रहे बच्चों को सौ साल पुराने ब्रिटिश कालीन सिक्के मिले। इसका पता चलते ही वहां अफरा- तफरी मच गई। 
विज्ञापन


बढ़ापुर कस्बे के मोहल्ला मेन बाजार निवासी उमेशचंद यादव की मृत्युपरांत उनके पुत्र ने मकान कस्बे के एक प्रॉपर्टी डीलर को बेच दिया था। जो मकान अब पट आराजी के रूप में पड़ा है। इस जगह पर दिन भर बच्चे खेलते रहते हैं और लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती
विज्ञापन


बुधवार शाम खाली पड़े प्लाॅट में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे तो एक तरफ मजदूर खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान खेल रहे बच्चों को चांदी के कुछ सिक्के दिखाई दिए। वहां मौजूद मजदूरों व बच्चों ने सिक्के उठाने शुरू कर दिए। जमीन से खजाना निकलने का पता चलते ही वहां भीड़ लग गई और जिसके जो सिक्का हाथ लगा वह लेकर रफूचक्कर हो गया।  

कस्बे में खजाना मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई और मौके पर काफी भीड़ लग गई। लेकिन जिन बच्चों व मजदूरों के हाथ सिक्के लगे हैं उनका फिलहाल पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि खोदाई में मिले जो सिक्के बच्चों के हाथ लगे हैं  वे एक रुपये के सिक्के हैं जिन पर सन 1918 लिखा हुआ है। ये ब्रिटिश कालीन सिक्के बताए जा रहे हैं। नगर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। आसपास के लोगों से जानकारी की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें