फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 100 प्रतिशत ने ज्यादा को लगी पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सौ फीसदी लोग पहली डोज से हुए प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना वैक्सीन का प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद वैक्सीनेशन में तेजी आई है, जिसके चलते तीसरी लहर में तबाही का मंजर देखने को नहीं मिला है। जिले में अब तक 26 लाख 47 हजार 948 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं 19 लाख 28 हजार 612 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है, जिससे लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी हद तक बढ़ी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है, जिसका असर कोरोना की तीसरी लहर में देखने को मिला है। इस लहर में लोगों को ज्यादा क्षति नहीं हुई है। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज सौ फीसदी लोगों को लग चुकी है। दूसरी डोज 73.07 प्रतिशत लोगों को लगी है। वहीं 15 से 18 वर्ष के दो लाख 12 हजार 733 को कोरोना की पहली डोज लग गई है, जिसके चलते यह आंकड़ा 82.36 प्रतिशत हो गया है। वहीं किशोरों में दूसरी डोज 7.96 प्रतिशत को लग चुकी है। तीसरी लहर के शुरू में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन फरवरी आते ही कोरोना के मामले में गिरावट दर्ज होने लगी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 3946 लोगों को लगी वैक्सीन
बुधवार को जिले में तीन हजार 946 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिसमें 927 लोगों को पहली डोज, 2970 लोगों को दूसरी डोज और 49 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है।
जिले में मिले छह और संक्रमित
बृहस्पतिवार को जिले में 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जिसके चलते जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 55 रह गई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में 15 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।
विज्ञापन

संक्रमित होने के बाद मरीजों में दिखाई दे रहीं ये समस्याएं
- कोरोना संक्रमित मरीजों में ठीक होने के बाद बढ़ रही कमजोरी।
- सांस फूलना।
घुटनों, जोड़ों में दर्द में दर्द।
वर्जन...
जो लोग कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हुए थे, उनमें से करीब 25 प्रतिशत मरीजों में कमजोरी की समस्या देखने को मिली है। जिसकी वजह से लोगों में सुस्ती, थकान की समस्या दिखाई दी है। जैसे-जैसे लोगों में कमजोरी दूर होती गई, उनकी हालत में सुधार हुआ है।
- डॉ. आरएस वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें