फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटाैर ब्लाॅक में सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे 411 महिलाओं के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर/नहटाैर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के घर पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। नहटौर ब्लॉक क्षेत्र में 135 ग्राम संगठनों की 411 महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। महिलाओं का डाटा ऑनलाइन किए जा रहा है। अब तक 270 महिलाओं का डाटा ऑनलाइन किए जा चुका हैं। 31 दिसंबर इसकी आखिरी तिथि है।
मिशन प्रभारी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि नहटौर ब्लॉक में कुल ग्राम 96 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन पंचायतों में 1654 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समूह में 17505 महिलाएं सक्रियता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार करके देश की तरक्की में योगदान दे रही है। ब्लॉक में 135 ग्राम संगठनों की 411 महिलाओं को सरकार की योजना के अंतर्गत पीएम सूर्य घर योजना से आच्छादित किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें