फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश में मकान की छत भरभराकर गिरी, कड़ियां टूटने से मलबे में दबा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार रात ग्राम सादिकाबाद निवासी महेंद्र सिंह पुत्र मंगू सिंह के मकान के आधे हिस्से की छत अचानक भरभराकर गिर गई। बताया गया कि बारिश के कारण छत में लगी कड़ियां कमजोर होकर टूट गईं, जिसके बाद छत का हिस्सा नीचे आ गिरा। मलबे में दबने से घर का घरेलू सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

घटना के समय महेंद्र सिंह, उनकी पत्नी मिथलेश, बेटा सोनू, पुत्रवधू स्वाति और दोहता अभिषेक मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। अचानक छत गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। गनीमत रही कि सभी लोग दूसरे हिस्से में होने के कारण हादसे की चपेट में आने से बच गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और परिवार को संभाला। लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि ने बताया कि मकान की छत गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया गया है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें