फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मकान गणना...किसी व्यक्ति की दो पत्नियां तो माने जाएंगे दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनगणना के पहले चरण में होने वाली मकान गणना में परिवार के मुखिया का नाम दर्ज किया जाना है। इसमें यह बाध्यता नहीं होगी कि घर के बुजुर्ग को ही मुखिया माना जाए। परिवार का कोई भी सदस्य मुखिया हो सकता है। जनगणना प्रशिक्षण के दौरान बताया जा रहा है कि परिवार की महिला को भी मुखिया माना जा सकता है। अंतिम स्थिति में परिवार के सदस्य मुखिया के रूप में जिसका नाम बताएं, उसी का नाम दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि यदि किसी व्यक्ति की दो पत्नियां हैं तो उन्हें दो परिवार माना जाएगा। इसके उलट अगर किसी महिला के दो पति हैं तो उन्हें एक ही परिवार माना जाएगा। प्रगणकों को बताया जा रहा है कि वे केवल मकान गणना से संबंधित प्रश्न ही पूछें। साथ ही नागरिकों के लिए भी सही उत्तर देने की बाध्यता होगी।
चूल्हे तय करेंगे परिवारों की संख्या
मकान गणना के दौरान किसी घर में रहने वाले परिवारों की संख्या उस घर में जलने वाले चूल्हों से तय होगी। यदि एक घर में कई परिवार रहते हैं और उनका खाना एक ही रसोई में बनता है तो उन्हें एक परिवार माना जाएगा। यदि सबका खाना अलग-अलग बनता है तो उनकी गणना अलग परिवारों में होगी।
विज्ञापन

स्टेशनरी न बुकलेट, हो रहा प्रशिक्षण
जनगणना प्रशिक्षण के लिए प्रगणकों को न तो स्टेशनरी मिली है और न ही मार्गदर्शक बुकलेट मिली है। बिना बुकलेट के ही पहले बैच का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है और दूसरे बैच का भी बुधवार को समाप्त हो जाएगा। इनके बावजूद बुकलेट छपकर नहीं आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें