धामपुर में स्वच्छता मिशन के तहत निरीक्षण करते पालिका के सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह।
- फोटो : DHAMPUR
होटल, रेस्टोरेंट को मिलेंगे स्वच्छता प्रमाण पत्र
धामपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के अंतर्गत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर स्थित होटलों, रेस्टोरेंट में स्वच्छता संबंधी रैंकिंग का मूल्यांकन होगा। पालिका टीम ने रविवार को नगर के सात रेस्टोरेंटों में जाकर सर्वे किया। इसमें टॉप स्थान पाने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में आने वाले सभी होटल, रेस्टोरेंट आदि की रैंकिंग का कार्य आरंभ हो गया है। धामपुर नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में प्रथम स्थान दिलाने के लिए पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व मे नगर पालिका प्रशासन की ओर से सतत अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए नागरिकों से भी पूर्ण सहयोग करने की अपील की जा रही है। आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं नगर धामपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में प्रथम स्थान दिलाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने पालिका के कर्मचारी राशिद, वरुण आदि के साथ रविवार का अवकाश होने के बाद भी तड़का, जय अंबे गेस्ट हाउस, गोयल गैलेक्सी सहित सात होटल व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।