फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल स्टाफ ने की हड़ताल

Fri, 26 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मृतक युवकों के परिजनों द्वारा इमरजेंसी स्टाफ के साथ की गई मारपीट से आक्रोशित अस्पताल स्टाफ ने हड़ताल कर दी। डीएम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर सुबह साढ़े दस बजे हड़ताल स्थगित कर दी गई। इस मामले में पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



बुधवार की रात नांगलजट व हल्दौर के बीच किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना उपचार किए ही युवकों के मोर्चरी में रखने का आरोप लगाते हुए  इमरजेंसी में ड्यूटीरत फार्मेसिस्ट राम सिंह व वार्ड ब्वाय लेखपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी और हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने डा. प्रेम प्रकाश के साथ भी अभद्रता की थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व एसपी देहात ने किसी तरह मामला शांत कराया। रात के ही समय सीएमएस डा. राकेश कुमार दुबे, पीएमए के सचिव डा. महेंद्र सिंह, चिकित्सक व अन्य स्टाफ अस्पताल में एकत्र हो गया। उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में काम करने से इंकार कर दिया।

 साथ ही मेडिकल ऑफिसर डा. प्रेमप्रकाश की ओर से पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से ही अस्पताल स्टाफ ने अस्पताल में हड़ताल शुरू कर दी। सुबह करीब साढ़े दस बजे डीएम वी के आनंद, एसपी सुभाष बघेल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था न कराने पर खेद प्रकट किया। साथ ही शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें