फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को मिली दवा, शुरू हुए ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल को मिली दवा, शुरू हुए ऑपरेशन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में सोमवार से आंखों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। पहले दिन छह ऑपरेशन हुए। जिला प्रशासन ने आंखों के ऑपरेशन में प्रयोग होने वाली दवा का इंतजाम करा दिया है। जिला अस्पताल में कई दिन से आंखों के ऑपरेशन बंद थे। ऑपरेशन के लिए इंतजार करने वाले मरीजों की लिस्ट 500 के पार चली गई थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मरीजों के लिए दवाई मंगवाकर ऑपरेशन शुरू करा दिए। पहले दिन छह मरीजाें के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज आंखों के करीब 200 मरीज आते हैं। जांच के बाद मोतियाबिंद के मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया जाता है। जिला अस्पताल से ही मरीजों के लिए दवा, लैंस आदि की व्यवस्था होती है। आंखों के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली दवा करीब डेढ़ दो माह से नहीं थी। इस वजह से ऑपरेशन नहीं हो रहे थे। ऑपरेशन के लिए चिह्नित होने वालों को इंतजार सूची में शामिल किया जा रहा था। जिला अस्पताल में मरीजों की वेटिंग लिस्ट 500 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। मरीज जिला अस्पताल में आकर दवाइयों के बारे में पता करते थे और निराश होकर लौट जाते थे। अमर उजाला ने इस खबर को 12 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया और दवा लाने के प्रयास शुरू कर दिए। जिस कंपनी का टेंडर पूरा हो चुका था, डीएम से अनुमति लेकर उसी कंपनी से 500 मरीजों की दवा का ऑर्डर दिया गया। रविवार को जिला अस्पताल को दवा मिल गई और सोमवार से आंखों के मरीजों के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए। पहले दिन छह मरीजों के ऑपरेशन किए गए। मरीजों के मोबाइल नंबर पहले ही लिखवा लिए गए थे। उन्हें अब नंबर के हिसाब से फोन करके बुलाया जाएगा। सीएमएस डा. अरुण कुमार दुबे के अनुसार आंखों का ऑपरेशन शुरू करा दिए गए हैं। इंतजार सूची में शामिल किए गए मरीज अस्पताल की ओर से फोन जाने पर ही ऑपरेशन कराने जिला अस्पताल आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें