फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हादसा: डंपर सहित 100 फीट नीचे अलकनंदा नदी में गिरे बिजनौर के दो भाई, तलाशी अभियान जारी

Sun, 28 Jun 2026 05:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: अफजलगढ़ के मोहल्ला मुमताज हुसैन निवासी तहेरे-चचेरे भाई अदनान और मोहम्मद उमेर उत्तराखंड में मैकेनिक का काम करते हैं। एक डंपर की मरम्मत करने के बाद वे उसे चलाकर देख रहे थे, तभी डंपर समेत नदी में जा गिरे। 
विज्ञापन
तलाशी अभियान। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बद्रीनाथ-कर्णप्रयाग-पंचकूली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के मोहल्ला मुमताज हुसैन निवासी दो तहेरे-चचेरे भाई अदनान (19) पुत्र अय्यूब और मोहम्मद उमेर (18) पुत्र मोहम्मद याकूब एक अनियंत्रित डंपर सहित करीब 100 फीट नीचे अलकनंदा नदी में समा गए। घटना के बाद से दोनों युवकों का कोई अता-पता नहीं है। स्थानीय पुलिस व गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक करीब छह माह से कर्णप्रयाग में एक गैराज में मैकेनिक का काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर वे बद्रीनाथ-कर्णप्रयाग-पंचकूली हाईवे पर खराब हुए एक डंपर की मरम्मत के लिए गए थे। डंपर को ठीक करने के बाद, जब वे उसे चलाकर परीक्षण कर रहे थे, तभी वह अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 100 फीट नीचे बह रही अलकनंदा नदी में जा गिरा।
 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। वहीं, स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और आपदा राहत टीम को भी तुरंत सूचित किया गया, जो तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन भी कर्णप्रयाग स्थित घटना स्थल पर पहुंच गए, जहां से वे अपने प्रियजनों के सकुशल लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

अलकनंदा नदी का बहाव वर्तमान में काफी तेज है, जिसने बचाव कार्यों को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है। घटना को लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो युवकों का कोई सुराग मिला है और न ही दुर्घटनाग्रस्त डंपर का पता चल पाया है। तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण तलाशी अभियान में बाधा आ रही है। स्थानीय प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि युवकों को सुरक्षित निकाला जा सके। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है।

ये भी देखें...
UP: बिजनौर में दिनदहाड़े सीने में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, चचेरे भाई के सामने ही की वारदात, रंजिश की आशंका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें