फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पड़ोसियों से परेशान महिला ने लगाया घर बेचने का पोस्टर

विज्ञापन
शेरकोट में पड़ोसी की दबगंई से परेशान महिला के घर के बाहर चस्पा पोस्टर स्रोत संवाद
विज्ञापन
वीडियो वायरल, अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ को सौंपी मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट (बिजनौर)। मोहल्ला कायस्थान निवासी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला के घर के बाहर पड़ोसियों से तंग आकर मकान बेचने का पोस्टर लगा दिखाई दे रहा है। महिला कह रही कि पड़ोसी की दबंगई और पुलिस में कोई सुनवाई न होने से उसने मकान बेचने का फैसला कर लिया है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ को मामले की जांच सौंपी है।
मोहल्ला कायस्थान निवासी पीड़िता नाजमा परवीन पत्नी रिजवान अहमद ने बताया कि उसके घर के सामने छह फीट का रास्ता है। आरोप है कि पड़ोसी ने सरकारी सड़क पर लगभग तीन फिट जगह घेरते हुए सड़क पर छज्जा भी निकाल लिया है और करीब दस फिट ऊंची दीवार भी खड़ी कर ली।
विज्ञापन

इससे उसके खिड़की दरवाजे प्रभावित हो रहे है। आरोप है कि मामले को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने अब अपना घर बेचने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

उधर, इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि एसओ शेरकोट को मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें