होली एंजिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीन माह की फीस माफ की
धामपुर। जहां निजी विद्यालयों में लॉकडाउन के चलते बंद रही शिक्षण संस्थाओं में प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर बच्चों की फीस जमा करने को दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पर होली एंजिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर के प्रबंधन ने लॉकडाउन के चलते मई, अप्रैल और जून की शत प्रतिशत फीस को माफ कर दिया है।
स्कूल के अध्यक्ष इंजीनियर जगदीश चंद्र चौहान ने बताया कि विद्यालय ने कई महीने पहले निर्णय ले लिया है। वह लॉकडाउन के चलते तीन माह की फीस को किसी भी अभिभावक से नहीं लेंगे। यह फीस उनके द्वारा पूरी तरह से माफ कर दी गई है। जुलाई माह में भी प्रवेश प्रक्रिया के तहत फीस को नहीं बढ़ाया गया है। विद्यालय के प्रबंधक रीशू चौहान व राजीव कुमार का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों को मन से पढ़ाएं। विद्यालय स्तर से जो भी मदद होगी उसे आगे भी करने का प्रयास होगा।