बिजनौर में लॉयनेस क्लब द्वारा आयोजित होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी ने फूलों से होली खेली। रूही सिंह को होली क्वीन चुना गया।
बिजनौर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने गीत, गायन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। होली गीत पर नृत्य प्रतियोगिता में मनुश्री प्रथम, रूही सिंह द्वितीय, नीता सिंह तृतीय रहीं। दीप्ति कर्णवाल निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।
कार्यक्रम के आयोजन में क्लब अध्यक्षा पुष्पा जैन, सचिव रूपा खन्ना, संयोजिका डा.संतोष गुप्ता, दीप्ति डिमरी, अरुणा मित्तल, सुनीता सिंह आदि रहीं । उधर धामपुर। मोहल्ला खातियान में सुनारों वाले मंदिर पर महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें महिलाओं ने होली के गीत गाए ,डांस किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। कार्यक्रम में दीपमाला वर्मा, मिथलेश वर्मा, उमा वर्मा, विमलेश चौहान, मीनाक्षी, कंचन, सुधा, ओमवती, किरण, सुमन, रजनी, कविता भारद्वाज, नरेश वर्मा, डॉ. शंकर भारद्वाज, मोहित वर्मा, सौरभ वर्मा आदि शामिल रहे। उधर अखिल भारतीय वैश्य युवा समाज की ओर से 19 मार्च की शाम 7.30 बजे शुुुभम मंडप में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित होगा।