फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गीतों पर मचाया धमाल

विज्ञापन
नगीना में होली मिलन कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
होली के गीतों पर मचाया धमाल
विज्ञापन

बिजनौर, नगीना। हलचल म्यूजिकल सोसाइटी की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, गजल, शायरी और कविता से समा बांध दिया। बाहर से आए कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से मधुर गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सरायमीर स्थित काशीनाथ मेमोरियल हॉल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शांति संगीत कला केंद्र धामपुर से आए शिशुपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता शाकुंभरी अग्रवाल के काव्य पाठ से हुई। अग्रवाल महिला संगठन की अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रितु गर्ग ने होली पर्व पर अपनी कविताओं से स्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। मणि खंडेलवाल और स्वाति अग्रवाल ने अपनी कविताओं से सामाजिक एकता व बेटी बचाओ के मिशन को पूरा करने का आह्वान किया। कमलनी अग्रवाल, अजय कुमार माहेश्वरी एडवोकेट, आशा माहेश्वरी ने अपनी रचनाओं को सुनाया। हलचल म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर सुशील गुप्ता के संगीत संचालन में शिव कुमार, खुशी गुप्ता, नीरज सैनी, विशाल गुप्ता आदि ने सदाबहार फिल्मी गीतों को सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।। उर्दू शायर डॉ. आलमगीर काजमी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार विश्नोई, कमल कुमार, बिल्लू, अंजना गुप्ता, मोहित ठाकुर, स्वाति गुप्ता, सावन गुप्ता, आकाश सैनी, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें