फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कविताओं से खूब गुदगुदाया

विज्ञापन
बिजनौर में जैन धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हास्य कविताओं से खूब गुदगुदाया
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जैन मिलन की बिजनौर शाखा की बैठक होली मिलन के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी ने सबको गुदगुदाया।
जैन धर्मशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्ष मुकुल जैन की अध्यक्षता व सचिव नितिन जैन के संचालन में महावीर प्रार्थना से प्रारंभ हुई बैठक में प्रदीप कुमार जैन ने 13 से 15 मार्च तक बहलना (मुजफ्फरनगर) में होने वाले भारतीय अधिवेशन के बारे में जानकारी दी। रंगारंग कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित बांसुरीवादक सुशील कर्णवाल ने जहां नाक से बांसुरी बजाकर रामचरित मानस की चौपाई व फिल्मी गीतों की धुन निकालकर खूब तालियां बटोरीं, वहीं आमंत्रित हास्य कवि हुड़दंग नगीनवी ने अपनी हास्य कविताओं से सबको खूब गुदगुदाया। इसी के साथ हुक्का बिजनौरी ने साइनबोर्ड व निमंत्रण पत्रों की भाषा के दूसरे अर्थ निकालकर खूब हंसाया। प्रदीप कुमार जैन, नितिन जैन, दीपराज जैन, बृजेश कुमार जैन, स्नेहलता जैन, शिखा जैन, मीनाक्षी जैन, अलका जैन आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दीं। अंत में सभी ने फूलों की होली खेली। बैठक में मेजबान रमेशचंद जैन के धन्यवाद ज्ञापन से बैठक का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें