बिजनौर। बिजनौर शहर में हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने एक बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार कामेंद्र की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई जबकि स्कूटी सवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बिजनौर शहर में नगीना रोड पर चक्कर चौराहे के पास एक स्कूटी सवार और बाइक सवार को कार द्वारा टक्कर मारने की वीडियो वायरल हो रही है। यह घटना 19 अक्टूबर की शाम की है।
विज्ञापन
टक्कर लगने से एक बाइक सवार कामेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम भोगी काफी दूर जाकर गिरा। उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। वहीं, स्कूटी सवार पेदी गांव निवासी मेहंदी रज़ा का इलाज चल रहा है।
ये है वीडियो में
वायरल वीडियो में स्कोर्पियो बाइक को जोरदार टक्कर मारती हुई नजर आ रही है। इसमें बाइक सवार युवक उछल कर दूर गिरता हुआ दिख रहा है। घटना के बाद पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ लेस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की की तलाश में जुट गई है।
बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान स्कॉर्पियो के रूप में हुई है। इस हादसे में घायल हुए बाइक सवार कामेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। मामले में स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।