धामपुर में हिंदू सामाज्य दिवस मनाते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में हिंदू जागरण मंच तत्वाधान में हिंदू साम्राज्य दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ शिवाजी पार्क में वीर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का तिलक व माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नगर में साईकिल यात्रा निकाली। जो नगर के सभी प्रमुख मार्गो ंसे होती हुई शिवाजी पार्क में जाकर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष वीके चौधरी, डा. एनपी सिंह, राघव शरण गोयल, कामेश्वर राजपूत, अंकुर गोयल रहे।